- Hindi News
- सिनसिनी गांव में रैली के माध्यम से केन्द्रीय योजनाओं की दी जानकारी
सिनसिनी गांव में रैली के माध्यम से केन्द्रीय योजनाओं की दी जानकारी
भरतपुर. सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय अलवर एवं सवाई माधोपुर द्वारा जिले के डीग विकास खण्ड के सिनसिनी गांव में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयों पर जन चेतना रैली आयोजित की गई। रैली को सरपंच गोपीसिंह पहलवान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पूरण मल मीना ने बताया कि रैली के माध्यम से स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुषों ने गांव के प्रमुख मोहल्लों गलियों में हाथों में तख्तियां बैनर लेकर स्वच्छता लाओ बीमारियों को दूर भगाओ, बेटा-बेटी एक समान, जन धन योजना आई घर में खुशियां लाई जैसे नारे लगाकर प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बैटरी पढ़ाओं का संदेश दिया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय सलाहकार आरसी चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में जो राशि प्रदान की जाती है, वह पूरी लाभार्थी के पास पहुंचे। सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामनाथ मीना द्वारा मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर पुरस्कार प्रदान किए गए।