पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में आज जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

रैली में आज जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित रैली में जिले से 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो शुक्रवार को सुबह 7 बजे रवाना होंगे।

इसके लिए करीब 250 बसें तथा करीब 300 निजी छोटे वाहन जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर, सांसद बहादुरसिंह, विधायक विजय बंसल, शहर अध्यक्ष राकेश सर्राफ, अरविंद पालसिंह, महामंत्री नरेंद्रसिंह जितेंद्र सिंह आिद ने दी। इसी प्रकार महाराजा सूरजमल फाउंडेशन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें जयपुर रैली में जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर धीरेन्द्रपाल सिंह बिल्लू, हेमेन्द्र सिनसिनवार , योगेश डीग, देवेन्द्र मोदी आदि मौजूद थे।