गुड़गांवा से अपहृत नाबालिग बरामद
डीग. खोहथाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को गुड़गांवा हरियाणा से बरामद कर साथी युवक को गिरफ्तार किया है।
उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा के अनुसार तीन जुलाई 2014 को गोवर्धन से युवती का अपहरण कर लिया गया था। इसका मामला 4 जुलाई को खोह थाने में लड़की के पिता लखन ने नामजद युवक के खिलाफ दर्ज कराया था उपाधीक्षक के अनुसार प्राप्त मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के बाद खोह थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल चरसराम, सुरेशचंद्र, पदमसिंह की टीम गठित की गई। जिसने शुक्रवार को गुड़गांवा के बारह विस्रा सेक्टर पांच से लड़की को बरामद कर युवक राजेन्द्र पुत्र चरन सिंह जाटव निवासी नगला खोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती का मेडि़कल करा लिया है।