- Hindi News
- बीवी को रिटर्न गिफ्ट दिया, वीआईपी नंबर बी बी 001
बीवी को रिटर्न गिफ्ट दिया, वीआईपी नंबर बी बी 001
भास्कर न्यूज नेटवर्क| चंडीगढ़
वैलेंटाइनवीक का पहला दिन-रोज डे। रस्म है, गुलाब का फूल देने की। लेकिन प्यार करने वाले जो करें, सो कम। चंडीगढ़ के बिजनेसमैन हरीश गोयल ने इस रोज प|ी कामिनी को कार का वीआईपी नंबर सीएच-01 बी बी-0001 गिफ्ट किया है। इसे रिटर्न गिफ्ट कह सकते हैं। क्योंकि जिस पोर्श कार के लिए उन्होंने यह नंबर खरीदा है, वह कामिनी ने ही हरीश को उनकी 50वीं सालगिरह पर गिफ्ट की थी।
हरीश रियल एस्टेट, शेयर मार्केट का कारोबार करते हैं। कामिनी उनका बैक ऑफिस संभालती हैं। हरीश ने बताया, ‘18 जनवरी को मेरा बर्थडे था। उस दिन कामिनी ने पोर्श कार की चाबी मेेरे हाथ पर रख दी। इसका मॉडल मुझे बेहद पसंद आया। कामिनी ने कहा- घर में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर पहले ही हैं। इसलिए इस बार पोर्श गिफ्ट की।’
हरीश ने बताया, ‘कामिनी ने जिस शिद्दत से तोहफा दिया, उसे देख मैंने भी वेलेंटाइन डे पर उन्हें रिटर्न गिफ्ट के रूप में स्पेशल नंबर देने की ठान लिया था।’