पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों ने जांचा बच्चों का शैक्षिक स्तर

अफसरों ने जांचा बच्चों का शैक्षिक स्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. शिक्षासंबलन अभियान के प्रथम चरण के तहत बुधवार को तीसरे दिन भी अफसरों ने स्कूलों में जाकर बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की। अधिकारियों ने बच्चों से सवाल किए टीचरों को शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गिरिराजसिंह कुशवाह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौह, एडीएम सिटी विशंभरलाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजान, डीईओ माध्यमिक द्वितीय सियाराम फौजदार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर कला वैर, आरसीईई डीडी गौतम ने केजबीवी अवार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामस्वरूप मीणा, एडीईओ प्रथम श्यामसिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय वावरी, एडीईओ सौदानसिंह ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका सलेमपुर कला, एडीपीसी रमसा बृषभानसिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय वहरारेखपुर, एडीपीसी सतीश कुमार गुप्ता ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूरौता का निरीक्षण किया। इसी प्रकार एपीसी आरटीई उमेश शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घरवारी डीग, एसडीआई अशोक कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर, एपीसी रिखबचंद मित्तल ने केजीबीवी निठार, पीए नबावसिंह ने राउप्रावि ततामढ़, प्राचार्य डाइट कुसुमलता वर्मा ने नगला राधे डीग, उप प्रधानाचार्य डाइट रिपुसूदनसिंह ने राउप्रावि गुरीरा एसआईआरटी प्रतिनिधि हेमंत अमेटा ने आवासीय विद्यालय भरतपुर का निरीक्षण किया।