अवैध कट्टा जिंदा कारतूस सहित दो पकड़े
नगर. पुलिसने बुधवार रात को दो युवकों को एक अवैध कट्टा दो जिंदा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि रात सवा बजे इंदिरा सर्किल पर डीग रोड की तरफ से एक स्कार्पियो गाड़ी आई। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन को सीकरी रोड की तरफ भगाकर ले गया। बाद में पीछा कर सीकरी रोड पर रेलवे फाटक गांव चिरावली माली के बीच गाड़ी को जब्त कर सतीश पुत्र मानसिंह जाटव निवासी सिरथला नसीम पुत्र दौलत मेव निवासी दुंदावल को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।