सेऊ में कलश यात्रा के साथ भागवत शुरू
डीग. गांवसेऊ स्थित घनश्याम गौशाला एवं योग माया देवी मंदिर जडखोड़ पर कलश यात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आनंद गोपाल दास ने कथा श्रवण की विधि एवं कथा श्रवण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान पाना संभव नहीं है। अगर जीवन को आनंदमयी बनाना चाहते हैं तो भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन चौरासी लाख यौनियों के बाद मिलता है। इसमें भी मनुष्य यदि अन्य धंधों में लग जाए और भगवान का स्मरण नहीं करे तो उसका जीवन निरर्थक साबित होता है। इसलिए मनुष्य जीवन में सतकर्मों एवं भगवान के स्मरण में समय लगाना चाहिए। मटोल सिंह, हरवीर सरपंच, हरीराम, मंसो सिंह, जगनी भगत, भगवान सिंह, टीकाराम, वासुदेव जडखोड, माधव दास बाबा एवं हरिबोल बाबा ने कथावाचक का स्वागत किया।