शिविर के कर्मचारी से मारपीट का मामला
डीग. डीगके जाटौली थून पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को लगाए गए भामाशाह शिविर के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर से मारपीट किए जाने का मामला थाने में कराया गया है
पंचायत समिति के विकास अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के अनुसार जाटौली थून के भामाशाह योजना के तहत शिविर लगाया गया था। शिविर के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर रविन्द्र पुत्र गुलाब सिंह निवासी भूडा गेट के साथ फार्म लोडिंग बारी से पहले करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट होने पर रविन्द्र ने मनोज पुत्र जगदीश के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट किए जाने का मामला थाने में दर्ज कराया है। विकास अधिकारी के अनुसार भामाशाह शिविर के दौरान बुधवार को 270 भामाशाह, 205 आधार कार्ड 305 बैंक खाते खोले गए थे।