पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियार छोड़कर भागा बदमाश गिरफ्तार

अवैध हथियार छोड़कर भागा बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. डीगपुलिस ने अवैध हथियार छोड़कर भागने के मामले में मुब्बी उर्फ मुवारक पुत्र हमीद मेव निवसी भीलमका थाना डीग को गिरफ्तार किया है। 23 मई को विभिन्न थानों की पुलिस ने कोबरा टीम के साथ भीलमका में दबिश देकर 20 ग्रामीणों को गिरफ्तार 40 बाइक, छह ट्रेक्टर, दो पिकअप, एक लोडिंग टैंपो एक सैंट्रो कार सहित 50 वाहनों, एक अवैध बन्दूक 12 बोर मय 5 जिंदा कारतूस एक एमएल गन को जप्त किया था। लेकिन अवैध हथियार रखने का आरोपी भाग गया था। इसी प्रकार सीकरी पुलिस ने गांव गुलपाडा से जगवीर पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी जटैरी थाना खोह को एक चोरी की बाइक बरामद कर गिरफ्तार किया है।