- Hindi News
- राष्ट्रीय एकता में हिंदी की भूमिका महत्वपूर्ण
राष्ट्रीय एकता में हिंदी की भूमिका महत्वपूर्ण
नगरसुधार न्यास भरतपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गुलराज गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय एकता में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। खंडेलवाल ने यह विचार श्री हिन्दी साहित्य समिति द्वारा हिन्दी दिवस समारोह की श्रृंखला में आयोजित काव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जहां कानून के माध्यम से राजनैतिक, आर्थिक सामाजिक ज्ञान कराता है वहीं इससे बढ़कर परिस्थितियों के अनुकूल इनका ज्ञान कवि कराता है। इस अवसर पर हिन्दी निबंध प्रतियोगिता के अ-वर्ग के छात्रा-छात्रा त्रिदेव, यशस्वी कटारा, मुस्कान आमेरिया, गौतम पिप्पल, मोहित गुप्ता, नेहल गुप्ता, शैली कुमारी, ब-वर्ग के अर्पित गुप्ता, हर्षिता जैमन, रेनू सैनी, साक्षी सैनी, शिल्पी कुमारी तथा स-वर्ग के जया शर्मा, मेघा शर्मा, शुभम शर्मा, रीनू कुमारी, संजना कुमारी को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक-प्रथम बिजेंद्र सिंह कौन्तेय ने की। संस्था अध्यक्ष मोहन बल्लभ शर्मा,निरंजन सिंह लवानिया, ब्रजेश उपाध्याय, मास्टर रामबाबू शुक्ल, महेन्द्र सिहं सिकरवार, गंगा सिंह डागुर, नित्यप्रकाश मुदगल आदि मौजूद थे। संचालन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने किया जबकि आभार उपाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मण प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया। इसी प्रकार नेहरू युवा मंडल समिति नगला बरताई की ओर से हिन्दी दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय संघ अध्यक्ष चैन सिंह फौजदार थे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल एवं अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के जगदीश डागुर थे। इस अवसर पर हिन्दी विषय का महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केन्द्र मंडल अध्यक्ष सुरेश सिनसिनवार ने वर्तमान में हिन्दी की उपेक्षा पर विचार रखे। इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालय में हिन्दी पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का योजन किया गया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने हिन्दी साहित्यकारों की पुस्तक समीक्षा की। इस अवसर पर समय पुस्तक एवं समीक्षा पत्रक की भी प्रस्तुतिकरण किया गया। प्राचार्य नेम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शिवगणेश प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय एवं साक्षी ने तृ