- Hindi News
- चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
संस्थामित्र मंडली तरुण समाज समिति एवं भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला (पेंटिंग, ड्राइंग, कार्टून) के परिणाम घोषित किए गए हैं। घोषित परिणाम में छात्राओं ने विशेष स्थान प्राप्त किया है।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता में 41 विद्यालय महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 16 विद्यालय महाविद्यालय के 35 छात्र- छात्राओं को विभिन्न वर्गों में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ये पुरस्कार रंगीलो महोत्सव के समापन पर 5 मार्च को वितरित किए जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष के अनुसार ‘ए’ वर्ग कक्षा 1 से 5 में कार्टून विषय में विवेकानंद की हेम गोयल प्रथम, गुरू हरिकिशन स्कूल की ज्योति फौजदार द्वितीय एवं आदर्श विद्या मंदिर के गौरव तृतीय रहे।
इसी वर्ग के पेंटिंग विषय में होली मदर स्कूल की निहारिका एवं विवेकानंद पब्लिक स्कूल की मेघवी गोयल प्रथम, गुरू हरिकिशन स्कूल की गार्गी माथुर एवं मिलेनियम स्कूल की ईशा कुमारी द्वितीय रहीं। इसी वर्ग के ड्राइंग विषय में सेन्ट लुक स्कूल के चिरंजीव गुप्ता ने प्रथम, सेंट पीटर्स स्कूल की हिना कुंतल ने द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय के पारूल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘बी’ वर्ग कार्टून विषय में शिशु आदर्श विद्या मंदिर की तानिया प्रथम, गुरू हरिकिशन स्कूल की अनुष्का गर्ग द्वितीय तथा भगत सिंह स्कूल के दीपक कुमार तृतीय रहे।
पेंटिंग विषय में विवेकानंद की खुशी वर्मा एवं जय हिंद स्कूल की आरती महावर प्रथम तथा हरिकिशन स्कूल की सोनालिका द्वितीय, सेंट पब्लिक स्कूल की लक्ष्य डंडौतिया तृतीय रहीं। ड्राइंग में गुरू हरिकिशन स्कूल की सभ्यता सिंह प्रथम कीर्ति कुंतल द्वितीय रहीं। इस वर्ग में द्वितीय स्थान सेंट पीटर्स की भव्या शर्मा ने प्राप्त किया। ‘सी’ वर्ग कार्टून में केन्द्रीय विद्यालय की प्रियंका प्रथम, अमित सिंह तृतीय, बालिका आदर्श विद्या मंदिर की भावना दुबे द्वितीय रहीं।
‘सी’ वर्ग पेंटिंग में केन्द्रीय विद्यालय की भावना सिंह प्रथम, मेघा सिंह, शिल्पी कुमारी द्वितीय तथा होली मदर स्कूल की लकी चौधरी तृतीय रहीं। इसी वर्ग के ड्राइंग विषय में हरिकिशन की हर्षिता तिवारी प्रथम, सोनी एकेडमी के राहुल भदौरिया तथा केन्द्रीय विद्यालय के अजय कुमार मीना द्वितीय रहे
सीनियर वर्ग ‘बी’ पेंटिंग में आर.डी.गर्ल्स कॉलेज की कंजली कटारा प्रथम, अर्चना जैन द्वितीय तथा ड्राइंग विषय में एमएसजे कॉलेज के नरेन्द्र कुमार प्रथम, पोलिटेक्निक स्कूल के अंशुल रावत द्वितीय तथा आरडी गर्ल्स कॉलेज की संजू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में अनुराधा पाठक प्रथम रही
भरतपुर|लोहागढ़विकास परिषद के तत्वावधान में सम्पन्न ब्रज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं जन सामान्य वर्ग में आरडी गर्ल्स कॉलेज की अनुराधा पाठक प्रथम घोषित की गई हैं। पूर्व शिक्षा उपनिदेशक डॉ. दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि गत 15 नवम्बर को सम्पन्न इस प्रतियोगिता में जन सामान्य वर्ग में 84 वर्षीय मदनमोहन शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। महाराजा सूरजमल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के देवेन्द्र सिंह हंसावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। समन्वयक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम विजेता को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए तथा तृतीय विजेता को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
भरतपुर| प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी देते।