- Hindi News
- सैन समाज के 25 जोड़े तय, रजिस्ट्रेशन 12 तक
सैन समाज के 25 जोड़े तय, रजिस्ट्रेशन 12 तक
भरतपुर| जिलासैन महासभा की बैठक सैन छात्रावास में जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह सूबेदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें 20 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 25 जोड़ तय किए गए। लाखन सिंह मुखिया ने बताया कि समाज के लोग 12 फरवरी तक सामूहिक विवाह सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सम्मेलन के अध्यक्ष नेमसिंह उवार ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। समाज के लोग बढ़चढ़ का सम्मेलन में योगदान करें। बैठक में भगवान सिंह डीग, धर्मसिंह कल्याणपुर, दिनेश थानेदार, लक्ष्मीनारायण सैन, हरिराम जनूथर, राजवीर कारौठ, धर्मसिंह धानौता, राजा सहनावली, अतर सिंह वैर, बनवारी चुरारी, तोताराम भौसिंगा , मथुरा प्रसाद, किशन डहरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन रामनिवास शास्त्री ने किया।