वर्ल्ड कप टूरिस्ट उम्मीद...
वर्ल्ड कप टूरिस्ट उम्मीद...
मेकमायट्रिपके हाॅलिडे हेड रंजीत ओक के मुताबिक वर्ल्ड कप मैच ऐसी जगहों पर हैं, जहां से टूरिस्ट स्पॉट पास में ही हैं। अभी तक फरवरी-मार्च के लिए पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 फीसदी ग्रोथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के लिए दर्ज की जा रही है। कॉक्स एंड किंग्स के हेड रिलेशनशिप करन आनंद के मुताबिक सर्वाधिक पूछताछ 25 से 45 आयु वर्ग की है। हम 15 दिन और 14 रात का पैकेज 2.20 लाख में दे रहे हैं। दिल्ली में धनपती ट्रेवल्स के प्रमुख और टाई के नार्थ इंडिया रीजन के ऑनरेरी सेक्रेटरी नीरज मल्होत्रा ने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर हमारी काफी उम्मीदें थीं। हमें तीन गुना तक अधिक कारोबार की उम्मीद थी लेकिन ट्रेवलर्स की ग्रोथ बमुश्किल 10 से 50 फीसदी ही पा रही है। बच्चों के एग्ज़ाम और टीम इंडिया के हालिया नीरस प्रदर्शन के कारण भी उत्साह कम है। वैसे सामान्य तौर पर अप्रैल से जून के बीच ज्यादातर लोग ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। ट्रिप फैक्टरी बेंगलुरू के सीओओ अमित अग्रवाल के मुताबिक सर्वाधिक मांग नौ से 11 दिन-रात और तीन या इससे अधिक शहरों के पैकेज की है। नॉर्मल पैकेज की मांग की तुलना में लोग वर्ल्ड कप टिकट के साथ मिलने वाले पैकेज को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ टाई के प्रमुख हरीश वाधवानी ने कहा कि दोनों राज्यों में अभी तक वर्ल्डकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड जाने वालों की मांग में ग्रोथ ना के बराबर है। थॉमस कुक इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जतिन्दर पॉल सिंह ने कहा, ‘मुंबई और दिल्ली की हमारी सेल्स टीम से मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट वर्ल्ड कप के कारण ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड जाने वाले क्रिकेट प्रेमियों की बुकिंग में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’ जहां तक मैच देखने जाने वालों की संख्या की बात है तो वे मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़ जैसे शहरों से जा रहे हैं। टियर टू शहरों से भी ट्रैफिक रहा है। इंडिया-पाकिस्तान मैच की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। वर्ल्ड कप मैच देखने के दीवाने क्रिकेट प्रेमियों की बुकिंग से आस-पास की सभी होटल बुक हो गईं हैं। जिसकी वजह से अब जाने वालों को 4 घंटे का सफर करके मैच देखने आना पड़ेगा। -इनपुट-विनोद यादव