पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक के हत्यारों को पकड़ने की मांग

बालक के हत्यारों को पकड़ने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों एक छात्र की हत्या कर शव पटक जाने के मामले में एसपी ने शनिवार को मौका देखा। वहीं कस्बेवासियों ने पुलिस अधीक्षक से छात्र की हत्या के आरोपियों को पकड़वाने की मांग की है।

कस्बेवासियों ने शनिवार को मृतक छात्र के परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश से मिलकर छात्र राकेश उर्फ गौरव की हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर पार्षद कैलाश मिश्रा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने एसपी से कस्बे में बढ़ती पशु वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने नदबई रोड स्थित राठा पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। बाद में एसपी ने पीड़ित परिवार सहित कस्बेवासियों को छात्र की हत्या के मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व एसपी राहुल प्रकाश ने थानाधिकारी जगदीश सिंह के साथ गांव बूचाका जाकर छात्र के शव मिलने वाले स्थान का मौका निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पचौरी मोहल्ला निवासी राकेश उर्फ गौरव गत 12 जनवरी को घर से फीस जमा कराने डीग गया था। इसके बाद उक्त लापता छात्र का शव 20 जनवरी को अलवर रोड स्थित गांव बूचाका के पास एक खेत में पडा़ हुआ मिला था। घटना के विरोध में कस्बेवासियों ने 22 जनवरी को बाजार बंद 3 फरवरी को थाने पर प्रदर्शन कर एसडीएम को गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था।

नगर. गांव बूचाका के पास मौका देखते एसपी।