- Hindi News
- मा. आदित्येन्द्र राजकीय महाविद्यालय में योगासन की दी जानकारी
मा. आदित्येन्द्र राजकीय महाविद्यालय में योगासन की दी जानकारी
डीग | मास्टरआदित्येन्द्र राजकीय महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला आयोजित की गई। इसमें योगाचार्य तुलाराम छात्र छात्राओं को मयूर आसन, भुजंग आसन, पदमा सन, शीर्षासन की जानकारी दी और योगासन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चित्त की प्रवृत्तियों को काबू में करने का योगासन ही एक मात्र साधन है। जीवन में असाध्य रोगों पर योग क्रियाओं द्वारा सफलता प्राप्त की जा सकती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदय सिंह मीणा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कार्यक्रम में संयोजक सुरेश चंद गुप्ता, डॉ. के बी जोशी, महेन्द्र सिंह, योगेश वशिष्ठ, आर के उपाध्याय आदि ने विचार रखे।