पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक विश्वेंद्र जाटव का अभिनंदन करने का निर्णय

विधायक विश्वेंद्र जाटव का अभिनंदन करने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वैर के नवनिर्वाचित विधायक भजनलाल जाटव डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह का जिला कांग्रेस द्वारा शीघ्र ही कांग्रेस कार्यालय पर अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम निर्धारित कर भाजपा की पोलखोल कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। वहीं नव निर्वाचित विधायक भजनलाल जाटव कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष से भी मिले। इस अवसर पर चुन्नी कप्तान, श्रीभगवान कटारा, दाऊदयाल शर्मा, देवेन्द्र गुर्जर एडवोकेट, अशोक लवानिया पार्षद, योगेश उपमन आदि मौजूद थे।