दो पक्षों में फायरिंग दो घायल
डीग. ग्रामपंचायत बंधा के गांव दीनापुर में शनिवार शाम करीब सात बजे दो पक्षों में खेत पर कार्य करने के दौरान विवाद हो गया, जिसमें हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दीनापुर गांव में शाम करीब 5.30 बजे पप्पू पुत्र रत्ती गुर्जर खेत पर बाजरे की कटाई कर रहा था। जिसका रामवीर पुत्र रामधन गुर्जर ने विरोध किया तो इसी बात पर दोनों में खेत पर विवाद हो गया। मौके पर सुंदर पुत्र रामधन, जग्गी पुत्र रामधन आदि भी पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। जिसमें रामवीर पुत्र रामधन एवं पप्पू के गंभीर चोटें आने के कारण दोनों को परिजन एवं ग्रामीण यहां के राजकीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को भरतपुर रैफर कर दिया। एएसआई जगदीश भारद्वाज ने बताया कि घटना में दोनों व्यक्तियों के गंभीर चोटें आने के कारण भरतपुर रैफर किया गया है।