पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से चार महिलाएं घायल

बाइक की टक्कर से चार महिलाएं घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूला.डीग-भरतपुर मार्गपर माढेरा के पास शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक ने मजदूरी करके पैदल अपने गांव लौट रही महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे चार महिलाएं गांव माढेरा निवासी हेमा प|ी दीनदयाल बघेल, रेनू पुत्री बदन सिंह, रज्जो प|ी गंगा श्याम कमला पुत्री बदन सिंह घायल हो गईं। जिन्हें एम्बुलेंस 108 के जरिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर उपचार के लिए ले जाया गया है, जहां हेमा की हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया। बाकी तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एम्बुलेंस नर्सिंग कर्मी उमेश ने बताया कि बाइक सवार भरतपुर की ओर से रहा था, जो टक्कर मारने के बाद भाग गया।