आग लगाकर विवाहिता की हत्या
आग लगाकर विवाहिता की हत्या
रुदावल| गांवहरनगर वैधपुरा में दहेज की मांग को लेकर प्रियंका की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। एसएचओ रमेश तंवर ने बताया कि गांव गदालपुर डीग निवासी होतीलाल पुत्र धनीराम जाटव ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री प्रियंका की शादी हरनगर वैधपुरा निवासी राजू पुत्र अजीराम जाटव के साथ हुई थी। आग लगाने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।