- Hindi News
- मारपीट के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहे कुम्हेर के बाजार
मारपीट के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहे कुम्हेर के बाजार
कुम्हेर. मुख्यबाजार स्थित देवस्थान की दुकानों पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में आपस में मारपीट की घटना के विरोध में कस्बे का मुख्य बाजार दूसरे दिन रविवार को भी बंद रहा।
वहीं सब्जी मंडी दवाईयों की दुकानें खुली रहीं। नीम चौक के पास दुकानदारों ने बैठक कर पुलिस के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए मामले में आरोपित लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर डीग कुम्हेर विधायक विश्वेंद्रसिंह ने रविवार की शाम को दुकानदारों को संबोधित करते हुए आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी का आवश्वासन देते हुए दुकानें खोलने को कहा। इस पर व्यापारियों ने सहमति जताते हुए विधायक का समर्थन करते हुए बाजार खोलने के लिए राजी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने सरपंच संघ के अध्यक्ष भगवानसिंह एवं उप प्रधान मुकेश के नेतृत्व में पुलिस थाने पर पहुंच कर ग्रामीण सीओ एवं एसएचओ से दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
जिस पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष दिनेश स्वर्णकार, जगदीश, केदार सैनी, गोपी सैनी, जीतू अग्रवाल ओमप्रकाश, विजय रूपेश, शेखर पीतलिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
कुम्हेर. कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बंद हुआ बाजार।
कुम्हेर. धरने को संबोधित करते विधायक विश्वेंद्रसिंह।