- Hindi News
- गोकशी के लिए ले जा रहे गोवंश को कराया मुक्त, तीन गिरफ्तार
गोकशी के लिए ले जा रहे गोवंश को कराया मुक्त, तीन गिरफ्तार
डीग. पुलिसने शनिवार रात को बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए कुम्हेर की ओर से रही दो केंटरा गाड़ियों में गोकशी के लिए भरकर ले जा रहे 21 गाय एवं बछड़ों को मुक्त कराकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दोनों गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कुम्हेर की ओर से दो केन्टरा गाड़ियों में कुछ लोग गोकशी के लिए गाय एवं बछड़ों को भरकर यूपी की तरफ ले जा रहे हैं। जिस पर बस स्टैण्ड के पास दोनों गाड़ियों को रोक कर चैकिंग की गई, जिसमें 14 गाय एवं 7 बछड़े मिले। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो वह संतुष्टि पूर्वक जबाव नहीं दे पाए, जिस पर गाड़ी चालक राहुल पुत्र शीतल चन्द, ललित पुत्र जगदीश निवासी नदबई एवं मुन्ना पुत्र भोला कसाई निवासी हाथिया यूपी को गिरफ्तार कर दोनों केन्टरा गाड़ियों को जब्त कर गोवंश को जड़खोड़ स्थित गौशाला में छुड़वाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोवंश को गोकशी के लिए हाथिया यूपी के लिए जा रहे थे। जिनके खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।