- Hindi News
- डीग में रामलीला महोत्सव 21 से, बल्ली पूजन हुआ
डीग में रामलीला महोत्सव 21 से, बल्ली पूजन हुआ
डीग. कस्बेमें लक्ष्मण मंदिर के सामने हर वर्ष की भांति आयोजित किए जाने वाला श्रीरामलीला महोत्सव इस बार 21 सितम्बर से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व रविवार को रामलीला स्थल पर अधिष्ठाता पं.मदनमोहन शर्मा की मौजूदगी में पं.मुरारी लाल पाराशर ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण करा कर टाउन इंचार्ज एएसआई मोहर सिंह यादव से बल्ली पूजन कराया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष रन्नो पहलवान, पार्षद रघुवीर सिंह, दाऊदयाल नसवारिया, नीटू पाराशर, जीतू पाराशर सहित कई लोग मौजूद थे।
भरतपुर. आदर्श कॉलोनी में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।