पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को सदाचार की शिक्षा दें

बच्चों को सदाचार की शिक्षा दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलाखंडेलवाल वैश्य महासमिति की ओर से रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में समाज के 36 मेधावी विर्द्याथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर ऐसे कार्यक्रम कराने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष सतीश तमोलिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अनिल जसोरिया, सुंदरदास सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल लोहिया रहे। तमोलिया ने जिला संगठन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर नवंबर माह में समाज में फैल रही समाज की कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अलग से दो दिवसीय सम्मेलन बुलाए जाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नेमचंद खंडेलवाल, दिनेश पाटौदिया, जिला संयोजक महिला मोर्चा कुसुम रावत, उमेश पाटौदिया थे। कार्यक्रम में रमेश खंडेलवाल जुरहरा, राधेश्याम डीग, रामजीलाल नगर, चन्द्रभान कुम्हेर, घमंडीलाल नदबई, कैलाशचंद डीग, उत्तम चंद आर्य जुरहरा, रीना खंडेलवाल आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर युवा वैश्य समाज अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल एवं मनोनीत पार्षद छैलबिहारी पाटौदिया नदबई का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भरतपुर अध्यक्ष हरीशंकर मुसद्दी एवं महामंत्री घनश्याम तांबी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रहलाद खंडेलवाल, बनवारीलाल, राजेश मुसद्दी, नरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र खंडेलवाल, मिथलेश खंडेलवाल, रेनू खंडेलवाल, नानकचंद तमोलिया, विजय पटवारी, राधेश्याम ला भी, महेश बम्ब , ललता प्रसाद, लक्ष्मी बम्ब , सुरेश चंद माठा, श्याम तमोलिया, खेमराज बटवाड़ा, घनश्याम तमोलिया, रामबाबू गुप्ता, अनिल कुमार, अशोक खंडेलवाल, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। संचालन नेमचंद खंडेलवाल ओमप्रकाश खंडेलवाल ने किया एवं आभार जिला महामंत्री ओमप्रकाश खंडेलवाल ने जताया।

भरतपुर. खंडेलवाल समाज के कार्यक्रम में बोलते हुए अतिथि।