सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
भरतपुर/नगर. नगर-डीगरोड स्थित गांव रसिया के पास अल्टो कार बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव रसिया के पास एक कार बाइक की आपस में टकराने से विजय नगर भरतपुर निवासी राजकुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों में विजय नगर हीरादास भरतपुर निवासी सोनू की भरतपुर अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल सुनील को भरतपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ जगदीश सिंह ने बताया कि बाइक कार को जब्त कर लिया है। कार में सवार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। बाइक सवार तीनों व्यक्ति अलवर में एक फैक्ट्री में काम करते थे, जो एक ही बाइक से अपने घर भरतपुर रहे थे। मृतक राजकुमार का शव नगर सोनू का शव भरतपुर आरबीएम की मोर्चरी में रखा गया है।