डीग. सेऊनिवासी हरी बोल दास बाबा पुत्र जगन्नाथ सिंह ने डीग एडीएम कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक के चोरी जाने का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार हरी बोल बाबा संभागीय आयुक्त के साथ अवैध खनन के अवलोकन के लिए साथ गए थे, पीछे से किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली।