पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

रैली में जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग. भाजपाके पूर्व मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह ने बुधवार को खण्डेलवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें जयपुर में 13 दिसम्बर को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भानू प्रताप राजावत शिवराज तमरौली, वेदवीर सिंह, सतीश तमौलिया, दाऊजी नसवारीया, श्याम ठाकुर, लखपत सिंह, आदि मौजूद थे।

कुम्हेर:भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर दिगंबर सिंह थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, वे पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी देते हुए जयपुर में 13 दिसंबर को होने वाली बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हजारी सिंह, मनोज कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

रुदावल:भाजपामंडल उच्चैन की बैठक श्यामा-श्याम मंदिर में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत एवं मंडल अध्यक्ष महावीर डागुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मंडल से एक हजार कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भाग लेने का लक्ष्य रखा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल संयोजक नरेन्द्र गोयल, भाजयुमो अध्यक्ष नरेश मदेरणा, चिंतेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

भुसावर:भाजपाके कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के शहर अध्यक्ष विमल चन्द की अध्यक्षता में जयपुर कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। भुसावर से 101 कार्यकर्ता जयपुर सम्मेलन में भाग लेने जाएगे। बैठक में पवन पाण्डेय, धर्मेंद्र पांडे,अनिल कौशिक, नेमी जैमन आदि मौजूद थे।

जनूथर:भाजपाकी बैठक मंडल अध्यक्ष सतीश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी अमर नाथ गुप्ता थे। बैठक में प्रभारी ने जयपुर रैली में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर कमल सिंह, सतीश खंडेलवाल, रविंद्र चौधरी, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।

डीग. कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित करते भाजपा नेता पूर्व मंत्री डा. दिगंबरसिंह।