बेढम में कलेक्टर ने की जनसुनवाई
नगर. जिलाकलेक्टर रवि जैन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के निशक्तजन एवं विधवा महिलाओं का सर्वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं प्रेरकों के माध्यम से शुरू कराया जा रहा है सर्वे के बाद पेंशन से शेष रहे निशक्तजनों एवं विधवा महिलाओं के आवेदन भरवाए जायेंगे। सर्वे के दौरान विधवाओं के बच्चों को पालनहार योजना के तहत लाभ भी दिलवाया जायेगा। मंगलवार को डीग पंचायत समिति क्षेत्र के बेढ़म गांव में रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर ने पटवारी ,पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को केन्द्र राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में आगामी 35 दिनों में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।