पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से अलवर रूट से आएगी इलाहाबाद ट्रेन

कल से अलवर रूट से आएगी इलाहाबाद ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा|एक माहबाद जयपुर-इलाहाबाद ट्रेन 11 दिसंबर से अपने निर्धारित रूट अलवर से चलेगी। मथुरा में काम चलने के कारण एक माह के लिए इलाहाबाद ट्रेन को परिवर्तित रूट अछनेरा वाया बांदीकुई से चलाया गया। इससे अलवर वाया मथुरा होते हुए इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इलाहाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का निर्धारित रूट मथुरा, ब्रज नगर, डीग होते हुए अलवर से बांदीकुई वाया दौसा होते हुए जयपुर पहुंचने का है। यह ट्रेन इसी रूट से चल रही थी, लेकिन मथुरा में ट्रैक पर काम चलने के कारण पिछले माह 10 नवंबर से ट्रेन का रूट बदल दिया गया। काम पूरा होने पर 11 दिसंबर से इलाहाबाद ट्रेन पुन: अलवर रूट से चलेगी।

अलवर के यात्रियों को मिलेगा फायदा

इलाहाबाद-जयपुरट्रेन का दौसा पहुंचने का समय सुबह 11:40 बजे है। अलवर रूट के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अलवर से सुबह 09:39 बजे मथुरा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन निकल जाए तो यात्री करीब एक घंटे बाद 10:32 बजे इलाहाबाद ट्रेन पकड़ सकते हैं। अलवर रूट से इलाहाबाद ट्रेन बंद होने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अलवर से सुबह 9:39 बजे मथुरा पैसेंजर ट्रेन निकलने पर यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन दोपहर 02:25 बजे खैरथल-जयपुर एक्सप्रेस ही मिलती थी। यानी खैरथल ट्रेन के लिए यात्रियों को 4:45 घंटे इंतजार करना पड़ेगा, जबकि इलाहाबाद ट्रेन 1 घंटे बाद ही मिल जाएगी। जयपुर से वापसी में भी इलाहाबाद ट्रेन सुविधाजनक है। जयपुर से दोपहर 2:35 बजे जैसलमेर-रानीखेत काठगोदाम छूट जाए तो यात्री 03:15 बजे इलाहाबाद ट्रेन पकड़ सकते हैं। जयपुर से चलकर इलाहाबाद ट्रेन शाम 4:19 बजे दौसा आती है।