परिचय सम्मेलन 25 को
भरतपुर. सैनसमाज की ओर से 20 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह के लिए परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को सैन छात्रावास पर सुबह10 बजे आयोजित किया जाएगा। विवाह सम्मेलन अध्यक्ष नेमसिंह उवार ने बताया कि परिचय सम्मेलन में अन्नकूट प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर लाखन सिंह मुखिया, बच्चू सूबेदार, भगवान सिंह डीग, धर्मसिंह कल्याणपुर, दिनेश थानेदार, धर्मसिंह धानौता आदि मौजूद थे।