पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

दस हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. पुलिसने दस हजार रुपए के एक इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिसके दो अन्य भाई भी दस-दस हजार रुपए के इनामी बदमाश रहे हैं और वह पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि दस हजार रुपए के इनामी बदमाश आरसी नगर निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र बल्लो गुर्जर के दिल्ली में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिस पर सीआईयू की टीम प्रभारी भुसावर थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में तीन दिन पूर्व दिल्ली भेजी थी। जिसने बुधवार को दबिश देकर दिल्ली में रहकर छुपे हुए सुरेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिले में 28 मामले लूट, डकैती, हत्या प्रयास आदि के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसने ज्यादातर वारदात नगर-डीग अलवर रोड पर बोलेरो, ट्रैक्टर, ट्रक आदि की लूट की हैं। इसके अलावा गुड़गांवा , दिल्ली, मथुरा, दौसा, आगरा आदि जगह पर भी वारदातों का कार्य क्षेत्र रहा है। इसके दो भाई भी 10-10 हजार रुपए के इनामी बदमाश रहे हैं। सीआईयू टीम प्रभारी खटाना ने बताया कि रतनू ने मई माह में समर्पण किया था, जबकि कुंवर को अप्रैल माह में मुठभेड़ के दौरान गांव आरसी नगर से गिरफ्तार किया था। इनके गिरोह का मुख्य सरगना सुरेश गुर्जर है, जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया है। देर रात भरतपुर पहुंचने के बाद नगर के मुकदमों में गिरफ्तार दिखाया जाएगा।

भरतपुर. दिल्ली में पकड़े गए ईनामी बदमाश सुरेश गुर्जर के साथ पुलिस टीम।