छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने जिले के छात्रावासों का निरीक्षण किया।
अभियंता ने छात्रावासों की व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्देश दिए। विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि कामां कुम्हेर के छात्रावास में रिपेयर के लिए पीडब्ल्यूडी को रुपए दे दिए हैं। डीग कुम्हेर में ज्यादा कार्य कराने के लिए पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनवा कर जयपुर भिजवाए गए हैं।
रुदावल.सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर के एक्सईएन सुनील कुमार ने रुदावल उच्चैन के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रुदावल में नवनिर्मित भवन की दीवारों का प्लास्टर उखड़ने, फ़र्श धंसने, शौचालय की टाइल्स टूटने, वाटर हार्वेस्टिंग टैंक नहीं बनाने तथा बिजली फिटिंग में अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।