- Hindi News
- आरडी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
आरडी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
भरतपुर। आरडीगर्ल्स कालेज में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पत्रवाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एकल नृत्य में मनीषा मीणा ने प्रथम, रोनिका शर्मा द्वितीय पल्लवी शर्मा तीसरे स्थान पर रही। समूह नृत्य में दीक्षा समूह ने प्रथम जबकि वत्सला समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पत्र वाचन में स्वाति जैन ने प्रथम, दिव्या खंडेलवाल ने द्वितीय एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वाणिज्य परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक बंसल ने की,जबकि उपाचार्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहीं। इस मौके पर मनीष व्यास को परिषद का अध्यक्ष, दीपिका माहेश्वरी उपाध्यक्ष, एकता सचिव, श्रुति शर्मा सहसचिव तथा सोनाली गर्ग को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर व्याख्याता ऊषा अग्रवाल, रमाकांत चतुर्वेदी, वाणिज्य परिषद की प्रभारी राज लक्ष्मी गौतम, ओपी महावर, महेश गुप्ता, लता शर्मा, नीरजा शर्मा, निशा गोयल, सविता भार्गव, शिल्पी दीप माथुर, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
भरतपुर. आरडी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।