पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस फेयर में बेटियों के मॉडल अव्वल

साइंस फेयर में बेटियों के मॉडल अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग की ओर से महाराजा बदनसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेटियां आगे रही।

प्राचार्य प्रेमसिंह के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूम्हा के प्राचार्य बनयसिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केनरा बैंक के प्रबंधक एसडी मीणा थे। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य विषय के मॉडल में एसबीके स्कूल की सोनिया ने पहला, बदनसिंह स्कूल के विजय कुमार ने दूसरा, सूचना संचार में राउमावि कुम्हेर के रितेश शर्मा ने पहला, बदनसिंह स्कूल के कुलदीप ने दूसरा, ऊर्जा संसाधन संरक्षण में गोपीनाथ राउमावि कामां के अकबर अली ने पहला, बदनसिंह स्कूल के अरविंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शिक्षक सेमीनार में राउमावि कुम्हेर के राजेंद्र शर्मा ने पहला, रामावि तालफरा की हेमलता ने दूसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में गोपीनाथ राउमावि के विनयसिंह ने पहला, राउमावि लहचोरा कला के तपेंद्र कुमार ने दूसरा, शिक्षकों की पोस्टर प्रतियोगिता में बालिका माध्यमिक विद्यालय बछामदी की गरिमा ने पहला, बदनसिंह सकूल के जसवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वाद विवाद पक्ष प्रतियोगिता में एसबीके स्कूल की प्रियंका सिंह ने पहला, रामावि धनवाड़ा के अर्जुनसिंह ने दूसरा, विपक्ष में राउमावि डीग के प्रभावसिंह, एसबीके की खुशबू सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में गोपीनाथ राउमावि कामां के प्राचार्य महेशचंद, कूम्हा के बनयसिंह, शशिकांत, सुनील कुमार शामिल थे।