एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुम्हेर. युवाकांग्रेस विधानसभा डीग-कुम्हेर उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरतपुर फीडर में पानी लाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि भरतपुर फीडर में पानी लाने के लिए लंबे समय से पानी नहीं आया है। पशुधन प्यासा मर रहा है। इस अवसर पर महासचिव सोमवीर सूरौता, इंदर डिडवारी, करतार पैंघेर , रूपसिंह डिडवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।