भजनलाल बने वैर विधायक
जिलेके वैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव को विजयी घोषित किया गया है। भजन लाल ने भाजपा के गंगाराम कोली को 25 हजार 108 वोटों से हराया। कांग्रेस के भजनलाल जाटव ने कुल 1 लाख 30 हजार 694 वैध मतों में से 77 हजार 305 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगाराम कोली को 52 हजार 197 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय अमरचंद को 1 हजार 192 वोट मिले। मतदान में 1 हजार 219 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का बटन भी दबाया।
मतगणना मंगलवार सुबह विधि कॉलेज के नए भवन में शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव पहले राउंड से आगे रहे, लेकिन भाजपा को कुछ राउंड के बाद आगे आने की उम्मींद बनी रही। 15 वें राउंड तक कांग्रेस ने भाजपा को आगे ही नहीं आने दिया। मतगणना 24 राउंडों में हुई। सुबह 11 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अमृत कुमार खलको एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गिरिराज सिंह कुशवाहा तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी जैन की निगरानी में मतगणना हुई। इसके अलावा आईजी बीजू जॉर्ज जोसफ, एसपी राहुल प्रकाश, एडीएम प्रशासन ओपी जैन आदि उपस्थित थे। मतगणना के कारण सारस चौराहा मतगणना स्थल के पास रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया। सुबह सात बजे से सभी प्रत्याशियों का समर्थकों का मतगणना स्थल के बाहर आना शुरू हो गया।
मोदी लहर समाप्त : कांग्रेस
कांग्रेसजिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार से जनता नाराज है। वैर का चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण है। जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर इस बात का साफ संकेत दिया है कि अब मोदी की लहर समाप्त हो चुकी है। भाजपा सरकार ने अब तक कोई काम नहीं कराए हैं। जिन वादों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी वर्तमान में उससे कोसो दूर हो गई है।
हार की समीक्षा करेंगे: भाजपा
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राजावत ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन जनता का निर्णय शिरोधार्य है। इन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की उम्र भी हार का कारण हो सकती है, लेकिन इसकी अभी समीक्षा