पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़ा कर दोस्त के खाते से ~ निकाले

फर्जीवाड़ा कर दोस्त के खाते से ~ निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनूथर. कस्बेकी पंजाब नेशनल बैंक से दोस्त ने दोस्त के ही खाते से धोखाधड़ी कर 11 हजार रुपए निकाल लिए, बाद में सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई देने के बाद बैंक के कमरे में बंधक बना लिए जाने पर ही रुपए लौटे।

कस्बा निवासी जगत नारायण सैनी पुत्र रामधन ने 8 सितंबर को अपने खाते में 10 हजार 500 रुपए जमा कराए थे। जिसके साथ दोस्त अंसुल पुत्र भगवान सिंह निवासी मौरोली आया। बाद में 15 सितंबर को अंसुल बैंक की शाखा गया और एप्लीकेशन देकर जगत नारायण सैनी के हूबहू फर्जी हस्ताक्षर कर दूसरी पास बुक बनाने को कहा। दूसरी पास बुक बनने के बाद अंसुल ने विड्राल भरकर 11 हजार रुपए निकाल लिए। 16 सितंबर को जगत नारायण जब अपनी पासबुक में एंट्री कराने बैंक गया तो उसमें रुपए निकाले जाने की एंट्री पाई। जिस पर जगत नारायण हक्क-वक्क रह गया। मुख्य प्रबंधक से रुपए नहीं निकालने की बात कही।

जिस पर प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखे तो पाया कि पास बुक बनवाने से लेकर रुपए निकालने तक की फुटेज में अंसुल दिखाई दिया। जिस पर खाताधारी जगत नारायण ने अपने दोस्त अंसुल को रुपए निकालते देखने पर उसे बैंक में लाया गया। आना कानी करने पर बैंक के एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बैंक में ग्रामीणों की भारी भीड़ हो गई। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक दिलीप शर्मा का कहना है कि सीसी टीवी कैमरा में अंसुल मौरोली को सारी प्रतिक्रिया करते देखा गया और उसके बाद चौकी इंचार्ज को तीन बार फोन से सूचित किया गया। परंतु डीग थाना ले जाने की कहकर पल्ला झाड़ दिया। उसके बाद सरपंच को सूचित किया गया, लेकिन आश्वासन ही मिला। बैंक कर्मियों की लापरवाही से बिना फोटो मिलान किए दूसरी पास बुक जारी कर दी गई और रुपए भी दे दिए। बाद में उसके परिजन निकाले गए रुपए लौटाकर आरोपी को अपने साथ ले गए।

जनूथर. धोखाधड़ी के मामले का खुलासा होने के बाद बैंक में लगी भीड़।