- Hindi News
- बिहार के आरजेडी विधायक सुरेंद्र पर उबलता घी डालकर जान से मारने की कोशिश
बिहार के आरजेडी विधायक सुरेंद्र पर उबलता घी डालकर जान से मारने की कोशिश
भास्कर न्यूज नेटवर्क. गया| धर्मांतरणबिहार के गया में आरजेडी विधायक डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद यादव पर कुछ आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। उन पर उबलता घी उड़ेलकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। हादसे में विधायक का बॉडीगार्ड भी घायल हो गया। घटना के विरोध में सोमवार को विधायक समर्थकों ने गया बंद रखने की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक, डॉ. सुरेंद्र बेलागंज स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपने घर लौट रहे थे। बीच में उन्होंने अपने ड्राइवर को मिठाई लाने भेज दिया। वहां उसकी किसी बात को लेकर दुकानदार से झड़प हो गई। मौके पर बॉडीगार्ड भी पहुंच गया। इस बीच दुकान पर काफी भीड़ जुट गई। भीड़ में से ही कुछ लोगों ने बॉडीगार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की। इस पर डॉ. सुरेंद्र बीच-बचाव के लिए पहुंच गए। तो उन पर भी कुछ लोगों ने उबलता घी उड़ेल दिया। इससे उनके कान, सिर गर्दन बुरी तरह से झुलस गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर है।