पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारी

सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसैन महासभा की बैठक सैन छात्रावास में जिलाध्यक्ष बच्चूसिंह सूबेदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें 20 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर पांडाल, फेरा, बारात चढ़ाई एवं काउंटर व्यवस्था के लिए कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 जोड़े एक दूजे के होंगे। बैठक में लाखन सिंह मुखिया, ओमप्रकाश आजाद, भगवान सिंह डीग, धर्मसिंह कल्याणपुर, धर्मसिंह धानौता, दिनेश थानेदार, हरिराम जनूथर, ओमशांति, महेन्द्र वैद्य, करन सिंह जघीना , राजवीर कारौट, लक्ष्मीनारायण सैन, राजा सहनावली, मथुरा प्रसाद, हरिकिशन करौट, नेमसिंह उवार आदि मौजूद थे। संचालन रामनिवास शास्त्री ने किया।