भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़
डीग. नगरपालिका द्वारा वार्ड संख्या 20 का भामाशाह शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। भामाशाह आधार कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भामाशाह नामांकन, आधार नामांकन और बैंक खाते खुलवाने के लिए शिविर में महिला-पुरुषों को लंबी लाइनों में अपनी बारी के इंतजार में देखा गया।