डीग. भारतीयमजदूर संघ की बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उपशाखा डीग की कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में लक्ष्मण सिंह को संयोजक अंकित गौड़ को सह संयोजक, गोपी शंकर, राजू, पंकज, हंसराज को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।