- Hindi News
- डीग में किसान लूट ले गए यूरिया से भरे 30 कट्टे
डीग में किसान लूट ले गए यूरिया से भरे 30 कट्टे
कस्बेमें गुरुवार को यूरिया खाद की कमी के चलते किसानों ने पुरानी अनाज मण्डी में जमकर हंगामा किया और यूरिया खाद से भरे ट्रक में चढ़ कर 30 से अधिक यूरिया खाद के कट्टे लूट लिए।
बाद में पुलिस ट्रक को अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां कोतवाल मुरारी लाल मीणा ने अपनी देखरेख मे काश्तकारों को पर्ची के अनुसार खाद का वितरण कराया।बडी संख्या में किसान पुरानी अनाज मण्डी में खाद की दुकानों के सामने खड़े हो गए और खाद नही मिलने पर हंगामा किया। किसान खाद के ट्रक पर चढ़ गए। किसानों ने ट्रक से तीस कट्टे नीचे फेंक दिए, जिन्हें लोग लेकर भाग गए। किसानों ने अधिक कीमत पर खाद बेचेने का भी आरोप लगाया।
डीग. पुरानी अनाज मंडी में खाद के लिए एकत्रित किसान।