- Hindi News
- एसएचओ सहित अन्य पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
एसएचओ सहित अन्य पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
डीग. गांवचोरगढी में अपराधियों को पकड़ने गए थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में काडा उर्फ रुजदार को गुरुवार को डीग थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है।
एसएचओ मुरारीलाल मीणा ने बताया कि डीग थाने के तत्कालीन एसएचओ सतीश कुमार ने 24 मार्च 2011 को मामला दर्ज कराया था कि खोह थाने के गांव चोरगढी में दबिश दी थी। इस दौरान राजकार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में तत्कालीन एसएचओ सतीश कुमार अन्य कांस्टेबलों के चोट पहुंची थी। जिस पर गांव चोरगढी निवासी काडा उर्फ रुजदार पुत्र अल्लादीन मेव सहित दस जनों के खिलाफ डीग थाने पर मामला दर्ज किया गया था।