बॉक्सर मनोज का अर्जुन बनना तय
ओलिंपियनबॉक्सर मनोज कुमार अर्जुन बनने की लड़ाई में आखिरकार जीत ही गए। उन्हें एशियन गेम्स के बाद खेल मंत्री एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगे।
साई के डायरेक्टर जनरल जेआईजेआई थॉमसन ने कहा कि मनोज को अर्जुन अवार्ड मिलने जा रहा है और इस बारे में खेल मंत्रालय औपचारिक तौर पर मनोज को सूचित कर देगा। थॉमसन ने कहा कि अभी एशियन गेम्स की वजह से समारोह नहीं हो सकता, लेकिन जैसे ही कोरिया में यह खेल खत्म होंगे, दिल्ली में एक छोटा सा फंक्शन कर खेल मंत्री मनोज को यह पुरस्कार देंगे।
मनोज कुमार भी एशियन गेम्स की भारतीय बॉक्सिंग टीम में शामिल हैं। इससे पहले कपिल देव की अध्यक्षता में बनी चयन समिति में मनोज के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। अर्जुन अवार्ड मिलने से निराश मनोज ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अर्जुन अवार्ड के लिए बनी अंक प्रक्रिया के मुताबिक मनोज के 32 अंक थे, जबकि अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए दूसरे बॉक्सर जयभगवान के 30 अंक थे। साई की दलील थी कि मनोज डोप टेस्ट में पॉजिटव पाए गए थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह मनोज स्कूली बॉक्सर था, कि ओलिंपियन मनोज। इस गलती के बाद अर्जुन अवार्ड चयन समिति की फिर से बैठक हुई थी, लेकिन मनोज की दलील नहीं मानी गई थी। साई के डीजी को भास्कर ने ही मैसेज के जरिये बताया था कि जिस मनोज को डोप टेस्ट में पॉजिटव पाया गया था, वह स्कूली बॉक्सर था। इसकी पूरी जानकारी थॉमसन को दी थी और उन्होंने भास्कर को मैसेज कर इसे ठीक करने का भरोसा दिलाया था।