पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार परीक्षा में कई जगह गड़बड़ी, 6 शिक्षक निलंबित

पटवार परीक्षा में कई जगह गड़बड़ी, 6 शिक्षक निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना जांच के दे दिया था परीक्षार्थियों को प्रवेश

जिले में शनिवार को पटवार परीक्षा के केंद्र रतनसिंह महिला महाविद्यालय में दौसा के अभ्यर्थी के स्थान जयपुर का अभ्यर्थी परीक्षा देते हुए मिला। ऐसे में संबंधित शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पटवार परीक्षा में अलग अलग स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर जिला कलेक्टर ने वीक्षक बने 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अध्यापकों का मुख्यालय उप निदेशक कार्यालय माध्यमिक शिक्षा भरतपुर रहेगा। इसके अलावा तीन परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने आदेश जारी किए हैं।

जिला कलेक्टर रवि जैन ने बताया कि कुम्हेर में रतनसिंह महिला महाविद्यालय में परीक्षार्थी दौसा जिले के शाहपुर महवा निवासी राकेश कुमार के स्थान पर परीक्षा देते महेश नगर जयपुर निवासी प्रिंस को पकड़ा है। इस मामले में केंद्राधीक्षक नवलसिंह की ओर से आरोपी प्रिंस तथा परीक्षार्थी राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में बिना जांच किए आरोपी प्रिंस को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने तथा वीक्षक उतर दायित्व में लापरवाही बरतने पर शिक्षक हेमंत कुमार राउमावि थैरावर तथा पूरनसिंह राउमावि कासौट को निलंबित किया है। इसके अलावा परीक्षार्थी सुमन ने परीक्षा केंद्र रणजीत नगर स्थित अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्थान पर इसी परिसर में संचालित अग्रसेन उमावि में परीक्षा दे दी। इस पर वीक्षक देवचंद राउमावि नगला मोती तथा मंजू पवन राउमावि पास्ता डीग को भी निलंबित कर दिया है। शेष| पेज 2



खबरें और भी हैं...