राज्य की भाषा एक हो, टुकड़ों में नहीं बांट सकते
भरतपुर में जल्द खुलेगा मॉडल कैरियर सेंटर
नालायक को लायक बनाएगी कौशल विकास योजना: टीटी
भरतपुर। प्रदेशमें अब निर्माण श्रमिकों को पंजीयन के लिए संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय के चक्कर काटने और दलालों के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं हैं। श्रमिकों के पंजीयन के लिए अब प्रदेश में 9 हजार ग्राम सेवकों सहित सचिव, नरेगा लिपिक को भी अधिकार दे दिए गए हैं। वहीं श्रमिक ई-मित्र पर जाकर भी अपना ऑन लाइन पंजीयन करा सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को श्रम राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने प्रेस वार्ता में दी।
इस मौके पर उन्होंने स्वीकार किया कि उनके विभाग में अधिकारी कर्मचारियों का हकीकत में टोटा है। विभाग में स्वीकृत पदों के मुकाबले 70 फीसदी पद रिक्त हैं, वे मात्र 30 फीसदी अधिकारी-कर्मचारियों से काम चलाने पर मजबूर हैं। लेकिन अब जल्द ही उन्हें 170 इंस्पेक्टर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए असंगठित क्षेत्र के 1.5 करोड़ से अधिक श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए राज्य के 33 हजार ई-मित्रों को भी श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण विभिन्न योजनाओं के आवेदनों के लिए भी जिम्मेदारी दी गई है। टीटी ने कहा कि श्रमिक संगठनों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट बनाए जाने की योजना भी है। प्रदेश में 6 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ ही आगामी वर्षों में 15 लाख युवाओं को सरकारी निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा विभाग द्वारा लेबर लाइन टोल फ्री सेवा भी प्रारंभ की गई है, जिसका नंबर 18001800 999 है। टीटी ने बताया श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना, सुलभ्य आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, जीवन भविष्य सुरक्षा योजना शुभ शक्ति योजना संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे ही पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। इस मौके पर श्रम मंत्री ने पति की साधारण मृत्यु होने पर उसकी बेवा मुन्नी देवी को 75 हजार रुपए का चैक भी प्रदान किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रमुख बीना सिंह, नगर निगम महापौर शिव सिंह भोंट, जिला कलेक्टर रवि जैन, एडीएम प्रशासन ओपी जैन आदि भी मौजूद रहे। श्रम राज्य मंत्री टीटी का भरतपुर आगमन पर विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत भी किया गया। इससे पहले टीटी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
भरतपुर. कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद मंत्री अधिकारी।
विकास पालिटेक्निक कॉलेज में मूर्ति का अनावरण
डीग।माढैरा में स्थित विकास पालिटेक्निक कॉलेज में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ एवं बीसूका उपाध्यक्ष डा.दिगंबर सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं कस्बे के लक्ष्मण मंदिर के सामने नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभा को संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा है कि केन्द्र सरकार की अमृत योजना में डीग के शामिल होने से यह योजना यहां विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बीसूका उपाध्यक्ष डा.दिगंबर सिंह ने कहा कि डीग में पेयजल एवं सिंचाई के पानी की सबसे बडी समस्या है इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर अतिथियों ने पार्षदों का सम्मान किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए आरोप
वार्षिकोत्सवके दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज फौजदार ने कॉलेज प्रशासन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कार्य नहीं करने देने एवं कॉलेज में कार्यरत व्याख्याताओं के समय पर नहीं आने, विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाने के साथ अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया। अध्यक्ष के भाषण सुन कर व्याख्याता बंगले झांकते रहे और बार-बार अध्यक्ष से ऐसे भाषण नहीं देने की कहते रहे। इस दौरान मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कॉलेज प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
डीग. वार्षिकोत्सव समारेाह में मंचासीन अतिथिगण।