3 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे, दो भरतपुर के
अलवर| खंडेलवालजागृति संगठन की ओर से बसंत पंचमी पर शुक्रवार को राजर्षि अभय समाज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें तीन जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। इनमें दो भरतपुर जिले के शामिल हैं।
सुबह राजर्षि अभय समाज में पं. सतीश शर्मा के सान्निध्य में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। कठूमर तहसील के टिटपुरी गांव निवासी जितेंद्र का इसी तहसील के गजपुर गांव निवासी नीता गुप्ता के साथ, भरतपुर जले के जाटोली गांव निवासी मुनेश गुप्ता का कठूमर तहसील के टिटपुरी गांव निवासी सरिता बाई के साथ कठूमर तहसील के गजपुर गांव निवासी सोनू गुप्ता का भरतपुर जिले के जाटोली गांव निवासी बबीता गुप्ता के साथ विवाह हुआ।
समाजमें व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
भरतपुर| भगवानश्री परशुराम जयंती समारोह समिति की ओर से विप्र बंधु स्मारिका का विमोचन आईएएस सूरजभान जैमन के मुख्य आतिथ्य पूर्व सांसद पंडित रामकिशन की अध्यक्षता एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य राज शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। पूर्व सांसद रामकिशन ने नर-नारी की समानता पर जोर दिया। उन्होंने विप्र समाज को अपने सिद्धांतों दलित और पिछड़ापन की मदद करने का आह्वान किया। अतिथियों ने पार्षद दाऊदयाल शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयनारायण व्यास, मुकेश खोखर, पार्षद रेनू गौरावर , इंजीनियर रवि शर्मा, नरेश कटारा, भुवन मोहन शर्मा, डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित को सम्मानित किया गया।
सैनीसमाज के सम्मेलन में 16 जोड़ो का हुआ विवाह
डीग| सैनीसमाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कामां गेट स्थित आर्शीर्वाद गार्डन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सैनी समाज के 16 जोड़ें एक-दूजे के हमसफर बने। विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन टकसालिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसूका उपाध्यक्ष डा.दिगंबर सिंह थे। इससे पूर्व गणेश मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ दूल्हों की निकासी निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य बाजारो से होती हुई सम्मेलन स्थल पहुंची। पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया।