पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया निरीक्षण

एसडीएम ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना. ग्रामपंचायत जालसू नानक के आईटी केंद्र में सोमवार से शुरू होने वाले भामाशाह योजना शिविर की पूर्व तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम रिछपालसिंह बुरड़क, पंचायत समिति सहायक अभियंता महावीर बांगड़ा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम ने मौके पर आईटी केंद्र के सामने फैले अतिक्रमण को ग्राम सेवक धर्मपाल सारण, पटवारी आदि को तुरंत अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सोमवार से शुरू होने वाले भामाशाह शिविर को लेकर आईटी केंद्र भवन सहित आसपास सफाई को लेकर भी ग्राम सेवक को निर्देशित किया। इस मौके पर सरपंच गुमानाराम मेघवाल, ग्राम सेवक रतनाराम महिया, हड़मानराम सहित ग्रामीण कर्मचारी उपस्थित थे।