राष्ट्र सेवा ही समाजसेवा
डेगाना. शारदामहिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अंग्रेजी विशेषज्ञ विवेक डीडवाना ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही समाजसेवा का दूसरा रूप है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विकास के साथ सेवा भावना के रूप में अपने गांव कस्बों को प्रेरित करते हुए जागरुकता का बीड़ा उठाना पड़ेगा। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज निदेशक हरेंद्र प्रजापति ने कहा कि समय-समय पर स्वयंसेवक छात्राएं एनएसएस के जनजागरुकता स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी सहित शिक्षकों छात्राओं ने भी विचार रखे। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।