पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमनथप्पा की शहादत हमेशा देेगी प्रेरणा : सैनी

हनुमनथप्पा की शहादत हमेशा देेगी प्रेरणा : सैनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगानातहसील एबीवीपी इकाई की ओर से रविवार को शहर के चिल्ड्रन पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सियाचिन में सेवा के दौरान बर्फ के नीचे छह दिन दबे रहकर जीवित निकले सैनिक हनुमनथप्पा की उपचार के दौरान मृत्यु होने पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष राकेश सैनी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल धूण ने कहा कि वीरों की शहादत से ही देश का अस्तित्व कायम रहता है। हनुमनथप्पा का बलिदान सदियों तक देश की नौजवान पीढ़ी को राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। संगठन के नगर प्रमुख रवि पुरोहित नगर मंत्री ज्वालाराम चौधरी ने दिल्ली के जेएनयू में पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन के दौरान एक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा देश विरोधी नारे लगाने को लेकर कड़ा आक्रोश जताया। सदस्यों ने एकमत होकर दोषी लोगों पर त्वरित कड़ी कार्रवाई की मांग की। राहुल धूण ने कहा कि माइनस 60 डिग्री तापमान में सियाचिन क्षेत्र में शहीद वीर हनुमनथप्पा जैसे वीर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर रहे हैं। ऐसे वीरों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती। इस दौरान तहसील संयोजक दिनेश चबरवाल, सहसंयोजक जीतेन्द्र चौधरी, छात्र नेता रिछपाल किरड़, मंशीराम जाजूंदा, चेतन बेनीवाल, छात्र हितैषी ओमप्रकाश जाजूंदा, बलदेव, हीराराम, रामसुख गहलोत, आनंदपाल सिंह, राजीव टेलर, शुभम भार्गव, राजेंद्र सिंह समेत अनेक छात्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...