कालेटड़ा चौराहे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री विधायक का किया अभिनंदन
सार्वजनिकनिर्माण एवं परिवहन मंत्री युनूस खान एवं विधायक मानसिंह किनसरिया का रविवार शाम को गांव कालेटड़ा के चौराहे पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने अभिनंदन कर विभिन्न सड़कों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री खान विधायक किनसरिया को माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद भड़सिया सरपंच दिलसुख जाजड़ा, कालेटड़ा सरपंच राजेश्वरी कंवर, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री महेश दाधीच, कर्णवीर सिंह पीह, मंडल अध्यक्ष मेहराम चौधरी, उपाध्यक्ष गजेंद्रसिंह कालेटड़ा, जितेंद्रसिंह बरूण सहित ग्रामीणों ने मंत्री खान विधायक किनसरिया को डेगाना-किशनगढ़ सड़क मार्ग पर रिड़ से डेगाना अरड़का से किशनगढ़ तक डबल लेन सड़क मार्ग बनवाने, कालेटड़ा से सीधे खुंडियास को जोड़ने वाली मिसिंग रोड एवं बरूण से काबरा बालाजी तक डामरीकृत सड़क बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कालेटड़ा एवं भड़सिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिड़. गांवकालेटड़ा के चौराहे पर मंत्री खान विधायक किनसरिया को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।